पानी में डूबी सड़क, 40 घर हुए ध्वस्त

लगातार बारिश, सुवर्णरेखा नदी के पानी से घिर चुका है रंगुनिया बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड का रंगुनिया गांव सुवर्णरेखा नदी के पानी से घिर गया है. गांव तक जाने वाली सड़क पानी में डूब गयी है. पानी के करीब 40 घर क्षतिग्रस्त हो गये हैं. कई घर तो पूरी तरह ध्वस्त हो गये हैं. ग्रामीण […]

लगातार बारिश, सुवर्णरेखा नदी के पानी से घिर चुका है रंगुनिया

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड का रंगुनिया गांव सुवर्णरेखा नदी के पानी से घिर गया है. गांव तक जाने वाली सड़क पानी में डूब गयी है. पानी के करीब 40 घर क्षतिग्रस्त हो गये हैं. कई घर तो पूरी तरह ध्वस्त हो गये हैं.

ग्रामीण नाव के सहारे गांव से निकल रहे हैं. धान की फसल डूब गयी है. ग्रामीणों के मुताबिक तीन दिनों तक हुई वर्षा के कारण सुवर्णरेखा नदी का पानी तेजी से फैला और गांव को घेर लिया है.

विवेक खामराई का मिट्टी का घर पानी से ध्वस्त हो गया है. वह अपने परिवार के साथ उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शरणागत है. ग्रामीणों के मुताबिक संतोष दलाई, वंशी दलाई, कंगाली दलाई, यादव दलाई, नित्यानंद दलाई, वीर बहादुर सेनापति, एकादशी खिलाड़ी, अजीत देहुरी, काली पदो खामराई, उमेश खामराई, अजीत खामराई, संजय खामराई, बलराम खामराई, विश्वंभर खामराई, एकादशी खामराई समेत अन्य कई ग्रामीणों के घर क्षतिग्रस्त हो गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >