भट्टी मुहल्ला में मिट्टी का घर पूरी तरह ध्वस्त

मुसाबनी : लगातार वर्षा से जन जीवन अस्त–व्यस्त है. वर्षा के कारण मिट्टी का घर ध्वस्त हो गया है. भट्टी मुहल्ला में रिलायंस टावर के पास बीती रात एक घर धंस गया. घर में रहने वाले धीरेंद्र नाथ इस हादसे में बाल–बाल बच गये. घर गिर जाने से घर में रखे सारा सामान क्षतिगस्त हो […]

मुसाबनी : लगातार वर्षा से जन जीवन अस्तव्यस्त है. वर्षा के कारण मिट्टी का घर ध्वस्त हो गया है. भट्टी मुहल्ला में रिलायंस टावर के पास बीती रात एक घर धंस गया. घर में रहने वाले धीरेंद्र नाथ इस हादसे में बालबाल बच गये. घर गिर जाने से घर में रखे सारा सामान क्षतिगस्त हो गया.

उक्त घर खपरैल का था तथा मिट्टी की दीवारें थी. कई वर्षो से घर की मरम्मत नहीं हुई थी. जानकारी के अनुसार मकान मालिक फरीद की मृत्यु हो गयी है और उनके विवाहित बेटियां बाहर रहती है. घर की देखभाल के लिए धीरेंद्र नाथ को जिम्मेवारी दी गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >