घाटशिला : घाटशिला के काड़ाडुबा सत्संग भक्त मंडली के तत्वावधान आयोजित 24 पहर हरिनाम संकीर्तन का समापन मंगलवार को होगा. कीर्तन के आयोजक भागीरथ पाल, जगन्नाथ पाल, प्रमथो पाल, राधिका पाल, नन्नी गोपाल मन्ना, कृष्ण चंद्र मन्ना, मुरारी मोहन पाल, डॉ चितो महतो, संतोष पाल ने संयुक्त रूप से बताया कि 24 पहर हरिनाम संकीर्तन आयोजित हो रहा है.
मंगलवार को इसका समापन होगा. 24 पहर हरिनाम संकीर्तन रविवार से शुरू हुआ था. कीर्तन के समापन से पूर्व श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण होगा. कीर्तन मंडली में पुरूलिया के महादेव दास, बाकुड़ा के कार्तिक कविराज, बड़ादाधिका के तरुण दास, बेनाशोल के रतन दास, काड़ाडुबा दीन बंधु दास कर रहे हैं.
