बाइक से भदुआ सब सेंटर पहुंचायी गयी गर्भवती सोनिया मानकी

घाटशिला : ममता वाहन के भाड़े में सरकार द्वारा कटौती करने के कारण 10 मार्च से ममता वाहन मालिक हड़ताल पर चले गये हैं. इससे ग्रामीण क्षेत्रों की गर्भवती महिलाओं की समस्याएं बढ़ गयी हैं. गर्भवती महिलाओं को बाइक या साइकिल से अस्पताल तक ले जाया जा रहा है. रेड जोन इलाके भदुआ गांव की […]

घाटशिला : ममता वाहन के भाड़े में सरकार द्वारा कटौती करने के कारण 10 मार्च से ममता वाहन मालिक हड़ताल पर चले गये हैं. इससे ग्रामीण क्षेत्रों की गर्भवती महिलाओं की समस्याएं बढ़ गयी हैं. गर्भवती महिलाओं को बाइक या साइकिल से अस्पताल तक ले जाया जा रहा है.
रेड जोन इलाके भदुआ गांव की भादो मानकी की पत्नी सोनिया मानकी को प्रसव पीड़ा के बाद इलाज के लिए मोटर साइकिल से सब सेंटर पहुंचाया गया. एएनएम सेफाली दंडपात ने बताया कि सोनिया मानकी स्थिति ठीक है. उन्होंने कहा कि इस सब सेंटर से 25 किलोमीटर दूर घाटशिला उत्क्रमित अनुमंडल अस्पताल है. उन्होंने कहा कि सोनिया की स्थिति बिगड़ी तो उसे उत्क्रमित अनुमंडल अस्पताल भेजना होगा. ममता वाहन के मालिक सोनिया को अस्पताल ले जायेंगे कि नहीं. इसकी बात तो अभी नहीं हुई है. केंद्र में गर्भवती महिला आयी है.
इसकी सूचना चिकित्सा प्रभारी को दे दी गयी है. उन्होंने कहा कि अगर ममता वाहन नहीं आया तो निजी वाहन से महिला को अस्पताल भेजा जा सकता है. चिकित्सा प्रभारी से संपर्क करेंगे कि वे सरकारी वाहन भेज दें तो सोनिया उससे अस्पताल पहुंच जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >