रंगदारी मामले में दो युवक को लिया गया हिरासत में

घाटशिला : घाटशिला थाना क्षेत्र के काशिदा स्थित लक्की मोटर्स के मालिक गयास आलम से माओवादियों के नाम पर पांच लाख रुपये रंगदारी मांगने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. बताया जाता है कि युवकों से पुलिस एक चोरी के मामले में भी पूछताछ कर रही […]

घाटशिला : घाटशिला थाना क्षेत्र के काशिदा स्थित लक्की मोटर्स के मालिक गयास आलम से माओवादियों के नाम पर पांच लाख रुपये रंगदारी मांगने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. बताया जाता है कि युवकों से पुलिस एक चोरी के मामले में भी पूछताछ कर रही है.

पकड़ाये एक युवक के पास चोरी की गयी मोबाइल है. पुलिस उक्त युवक से उक्त मोबाइल कहां से मिली की जानकारी ले रही है. युवक ने पुलिस को बताया है कि उक्त मोबाइल उसने एक युवक से खरीदी है.

पुलिस उक्त युवक की तलाश में जिससे हिरासत में लिये गये युवक ने मोबाइल खरीदी है. पुलिस अभी युवकों के नाम और पते के संबंध में कुछ बताने से इनकार कर रही है. पुलिस का कहना है कि उक्त मामले का उदभेदन जल्द कर दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >