आइसीसी के ऑयल टैंक में आग, उत्पादन ठप

घाटशिला : मऊभंडार आइसीसी कारखाना में मेन फर्नेस के ऑयल टैंक में मंगलवार की दोपहर में अचानक शॉट सर्किट से आग लग गयी. इससे उत्पादन ठप हो गया है. आग लगने से कंपनी को लगभग एक करोड़ रुपये के नुकसान होने की आशंका जतायी जा रही है. हालांकि कंपनी मैनेजमेंट ने किसी तरह के नुकसान […]

घाटशिला : मऊभंडार आइसीसी कारखाना में मेन फर्नेस के ऑयल टैंक में मंगलवार की दोपहर में अचानक शॉट सर्किट से आग लग गयी. इससे उत्पादन ठप हो गया है. आग लगने से कंपनी को लगभग एक करोड़ रुपये के नुकसान होने की आशंका जतायी जा रही है.

हालांकि कंपनी मैनेजमेंट ने किसी तरह के नुकसान से इंकार किया है. आग बुझाने के लिए कंपनी के पदाधिकारियों को एक घंटे तक की मशक्कत करनी पड़ी. आग बुझाने के लिए बहरागोड़ा से दमकल बुलायी गयी, जब तक बहरागोड़ा से दमकल पहुंची, कंपनी के पदाधिकारियों ने आग पर काबू पा लिया था.

एक करोड़ की हानि : देवी

झारखंड कॉपर मजदूर यूनियन के महासचिव देवी प्रसाद मुखर्जी ने बताया कि ऑयल टैंक में आग लगने के दौरान वे वहीं थे. उनके मुताबिक इस आग से कंपनी को एक करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है.

उन्होंने कहा कि शॉट सर्किट होने से ऑयल टैंक में आग लगी है, क्योंकि बगल में ही बेल्डिंग का काम चल रहा था. उन्होंने बताया कि लगभग एक घंटे में आग पर काबू पाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >