वर्दीधारी का पेड़ बता कर टाल में लकड़ी चिराने का किया गया प्रयास
घाटशिला : आइसीसी मध्य विद्यालय से काटे गये पांच शीशम पेड़ों को पिछले 24 घंटों में कई टालों में चिरवाने का प्रयास किया गया. संदिग्ध लोगों ने लकड़ी को वर्दीधारी को बातकर चिराने का अनुरोध टाल संचालकों से किया लेकिन टाल संचालकों ने ऐसा करने से इनकार करदिया. यह खुलासा वन अधिकारियों ने टाल संचालकों से पूछताछ में किया है.
उधर वनपाल राज किशोर झा दूसरे दिन मंगलवार की रात में आइसीसी मध्य विद्यालय गये व काटे गये पेड़ों की फोटोग्राफी की. श्री झा ने बताया कि काटे गये शीशम के पेड़ों को वर्दीधारी का होने की बता कर लकड़ी टाल में चिराने का प्रयास किया गया है.
