37 परिवारों ने घेरा एसडीओ ऑफिस, आज भूमि जांच

घाटशिला : घाटशिला प्रखंड की उलदा पंचायत के बड़ापहाड़ और गोपालपुर में सीआरपीएफ का ग्रुप सेंटर और पुलिस प्रशिक्षण केंद्र बनाने का विरोध शुरू हो गया है. सोमवार को इसके विरोध को लेकर बड़ापहाड़ और गोपालपुर के ग्राम प्रधानों के नेतृत्व में 37 परिवारों ने सीपीआइ नेता खुदीराम महतो, जिला परिषद सदस्य राजू कर्मकार, प्रमुख […]

घाटशिला : घाटशिला प्रखंड की उलदा पंचायत के बड़ापहाड़ और गोपालपुर में सीआरपीएफ का ग्रुप सेंटर और पुलिस प्रशिक्षण केंद्र बनाने का विरोध शुरू हो गया है. सोमवार को इसके विरोध को लेकर बड़ापहाड़ और गोपालपुर के ग्राम प्रधानों के नेतृत्व में 37 परिवारों ने सीपीआइ नेता खुदीराम महतो, जिला परिषद सदस्य राजू कर्मकार, प्रमुख श्रुति देवगम, उलदा के मुखिया वकील हेंब्रम, कांग्रेसी नेता काल्टू चक्रवर्ती, झामुमो के जिला सचिव लालटू महतो, उप प्रमुख जगदीश भकत के नेतृत्व में अनुमंडल कार्यालय का घेराव किया और एसडीओ गिरिजा शंकर प्रसाद को आवेदन सौंपा.
एसडीओ ने ग्रामीणों का आवेदन लिया और मंगलवार को राजस्व कर्मचारी और अमीन से भूमि की जांच कराने की बात कही.
जान देंगे, मगर जमीन नहीं देंगे : ग्राम प्रधान. बड़ापहाड़ के ग्राम प्रधान मुनीब गुप्ता ने कहा कि वे 1972 से उक्त भूमि पर रहते आ रहे हैं. आइसीसी ने भूमि कंपनी खोलने के लिए ली थी, मगर कंपनी ने भूमि लेने के बाद वहां कंपनी नहीं खोली. उन्होंने कहा कि उक्त भूमि पर वे खेती करते आ रहे हैं. ऐसे में वे जान दे देंगे, मगर जमीन नहीं देंगे.
खून पसीने से सिंची है भूमि : ग्राम प्रधान. गोपालपुर के ग़्राम प्रधान शिव कुमार सिंह ने कहा कि 1972 से वे गोपालपुर की भूमि को सिंचते आ रहे हैं.
आज जब भूमि खेती लायक हुई, तो उक्त भूमि पर सरकार सीआरपीएफ का ग्रुप सेंटर और पुलिस प्रशिक्षण केंद्र बनाने की बात कर रही है. इतने दिनों से खून और पसीने बहा कर सिंची गयी भूमि उनसे छीनने की बात कर रही है. वे किसी भी कीमत पर गोपालपुर की भूमि हाथ से जाने नहीं देंगे.
आवेदन में विस्थापन की समस्या की बात. एसडीओ को दिये गये आवेदन में कहा गया है कि बड़ापहाड़ और गोपालपुर के ग्रामीणों ने अखबार के माध्यम से जाना है कि जिस भूमि वे रह रहे हैं, वहां सीआरपीएफ का ग्रुप सेंटर बनाने की चर्चाएं चल रही हैं.
उक्त भूमि 37 परिवार खेती कर जीविकोपाजर्न कर रहे हैं. उक्त भूमि पर सीआरपीएफ का ग्रुप सेंटर बनता है, तो भूमि अधिग्रहण की परिस्थिति बनेगी, तो निश्चित रूप से परिवारों को विस्थापन की समस्या ङोलनी पड़ेगी, इसलिए उक्त भूमि पर सीआरपीएफ का ग्रुप सेंटर बनाने से रोका जाये. आवेदन में हरे राम गुप्ता, मिश्रीलाल साव, सुभाष बागती, मुनीब गुप्ता, कृष्ण कालिंदी, रमेश धीवर, मदन साव, जय साव, श्रवण साव, ललन साव, अरुण मंडल, इंद्रजीत साव, नंदजी साव, किशनदेव साव, मोची राम धीवर, कांतो कालिंदी, नकुल साव, सुदामा प्रसाद गुप्ता, जगदंबा प्रसाद गुप्ता, गुरु चरण भूमिज, लालू भूमिज, सत्यनारायण साव, नथुनी साव, विष्णु शंकर गुप्ता, महावीर साव, गणोश साव, अरविंद गुप्ता, रत्ना कर बागती, दुर्गा चरण बागती, दिवाकर बागती, अनिल बागती, नीलमुनी धीवर, तपन गोप, हरेंद्र गुपत, हीरा लाल चौधरी, कांता सिंह, झबू लाल साव, अशोक कुमार गुप्ता के हस्ताक्षर हैं.
जो विकास होगा, आपकी जमीन पर होगा : एसडीओ. एसडीओ गिरिजा शंकर प्रसाद ने कहा कि जो विकास होगा, आपकी भूमि पर होगा. आपको लैंड इकुजिशन एक्ट के तहत लाभ मिलेगा. जमीन रबड़ नहीं है कि खींचने से बढ़ जायेगी. उन्होंने कहा कि सभी चीजों का ध्यान रख कर काम किया जायेगा.
उन्होंने कहा कि जो भी सरकारी प्रक्रिया है. उसे ध्यान में रखते हुए काम किया जायेगा. मंगलवार को बड़ापहाड़ और गोपालपुर की भूमि पर कितने दिनों से कौन लोग रहे हैं. उनके पास भूमि का खतियान है या नहीं. भूमि का लगान देते या नहीं कि जांच होगी. इसके बाद ही भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >