बहरागोड़ा: युवक ने की आत्महत्या

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के केशरदा गांव के नायक टोला निवासी एकादशी नायक (25) ने 22-23 फरवरी की रात अपने घर की छत के हुक में रस्सी के सहारे फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. परिजनों ने सुबह उसे बुलाने के लिए कमरे का दरवाजा खटखटाया. अंदर से अवाज नहीं आने पर परिजनों ने ग्रामीणों […]

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के केशरदा गांव के नायक टोला निवासी एकादशी नायक (25) ने 22-23 फरवरी की रात अपने घर की छत के हुक में रस्सी के सहारे फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. परिजनों ने सुबह उसे बुलाने के लिए कमरे का दरवाजा खटखटाया. अंदर से अवाज नहीं आने पर परिजनों ने ग्रामीणों को बुला कर कमरे का दरवाजा तोड़ दिया.
कमरे के अंदर उसका शव फंदे से झूल रहा था. परिजनों ने थाना में आवेदन दिया है कि शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया जाये. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >