भाड़ा कम करने की मांग पर सड़क जाम

चाकुलिया-माटिहाना सड़क : बीडीओ के आश्वासन पर माने लोग, छह घंटे आवागमन रहा बाधित चाकुलिया : चाकुलिया-माटिहाना सड़क पर चलने वाले यात्री वाहनों का किराया कम करने की मांग पर मानुषमुड़िया के ग्रामीणों ने मुखिया अर्जुन पूर्ति, चंडी चरण साधु, पिंटु चंद आदि के नेतृत्व में रविवार को चाकुलिया बहरागोड़ा सड़क को जाम कर दिया. […]

चाकुलिया-माटिहाना सड़क : बीडीओ के आश्वासन पर माने लोग, छह घंटे आवागमन रहा बाधित
चाकुलिया : चाकुलिया-माटिहाना सड़क पर चलने वाले यात्री वाहनों का किराया कम करने की मांग पर मानुषमुड़िया के ग्रामीणों ने मुखिया अर्जुन पूर्ति, चंडी चरण साधु, पिंटु चंद आदि के नेतृत्व में रविवार को चाकुलिया बहरागोड़ा सड़क को जाम कर दिया. जाम पर बैठे ग्रामीणों ने कहा कि वाहन मालिकों द्वारा पेट्रोल और डीजल की कीमत में गिरावट होने के बावजूद यात्रियों से पुराने दर से भाड़ा वसूल किया जा रहा है.
सभी बीते दिनों बहरागोड़ा के बीडीओ ज्ञानमनी एक्का को ज्ञापन सौंप कर भाड़ा कम कराने की मांग की थी, परंतु उनकी ओर से कोई पहल नहीं की गयी. इसके कारण वाहन मालिक यात्रियों से मनमानी तौर पर भाड़ा वसूल रहे हैं. रविवार को ग्रामीण और कई स्कूली छात्रों ने मानुषमुड़िया चौक स्थित मुख्य सड़क को छह घंटा तक जाम कर दिया. सड़क जाम की सूचना पाकर बड़शोल पुलिस जाम स्थल पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, परंतु ग्रामीण वरीय अधिकारी से बात करने की मांग पर अड़े रहे.
दोपहर एक बजे बीडीओ ज्ञानमनी एक्का ने दूरभाष पर ग्रामीणों से बात करते हुए कहा कि सोमवार को प्रखंड कार्यालय में वाहन मालिक और यात्रियों के बीच बैठक कर यात्री भाड़ा तय किया जायेगा. इसी बात पर ग्रामीणों ने सड़क को जाम मुक्त किया. मौके पर चिन्मय नायक, बापी बंद, संजय महतो, राज कुमार सिंह, नंदलाल गिरी, संजय गिरी, सपन जाना, सूजन भोल कृष्णा कालिंदी, अर्जुन मन्ना, नारायण कालिंदी समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >