तीन कर्मियों को बनाया बंधक

पोटका : टका अंचल मुख्यालय में मंगलवार को आय प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र एवं जाति प्रमाण पत्र के लंबित मामलों को लेकर छात्रों ने हंगामा मचाया. अंचलाधिकारी (सीओ) के अनुपस्थिति में नाराज छात्रों ने अंचल के तीन वरीय कर्मचारियों को बंधक बना लिया. इसके बाद छात्र सीओ को खिलाफ नारेबाजी करते रहे. छात्रों के […]

पोटका : टका अंचल मुख्यालय में मंगलवार को आय प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र एवं जाति प्रमाण पत्र के लंबित मामलों को लेकर छात्रों ने हंगामा मचाया. अंचलाधिकारी (सीओ) के अनुपस्थिति में नाराज छात्रों ने अंचल के तीन वरीय कर्मचारियों को बंधक बना लिया. इसके बाद छात्र सीओ को खिलाफ नारेबाजी करते रहे.
छात्रों के आंदोलन को झामुमो ने भी समर्थन दिया और छात्रों की मांग को जायज बताया. दिन के करीब ढ़ाई बजे सीओ संजय पांडेय पहुंचे कार्यालय पहुंचे और मामले प्रमाण पत्र अविलंब निर्गत करने का आश्वासन देकर छात्रों को शांत कराया.
अंचल मुख्यालय में उपस्थित छात्रों ने कहा कि शिक्षा/नौकरी से संबंधित आवश्यक कार्य के लिए आय प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र एवं जाति प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ रही है, लेकिन अंचल कार्यालय में उनका काम ही नहीं हो रहा है. स्कूली छात्रों की छात्रवृत्ति फार्म फरने की अंतिम तिथि 15 फरवरी है, लेकिन आय प्रमाण पत्र के लिए प्रतिदिन अंचल कार्यालय दौड़ाया जा रहा है.
अंचल कार्यालय में नियम के मुताबिक आरटीपीएस का पालन भी नहीं हो रहा है. इधर झामुमो ने भी छात्रों को आंदोलन को समर्थन दिया. संजीव सरदार ने कहा कि पदाधिकारी पोटका में नहीं रहते है और जनता के काम में दिलचस्पी नहीं दिखाते.
प्रमाण पत्र निर्गत करने में हो रही देरी से आक्रोशित छात्र एवं झामुमो नेताओं ने दिन के ग्यारह बजे से अंचल निरीक्षक चंद्र शेखर तिवारी, अंचल के प्रधान सहायक तपन कुमार सीट एवं सहायक सुरेंद्र कुमार को बंधक बना लिया था. छात्र व झामुमो नेता सीओ संजय पांडेय को कार्यालय में उपस्थित होने की मांग कर रहे थे.
हंगामे की सूचना पाकर पुलिस भी वहां पहुंच गयी थी. सीओ के पहुंचने और आश्वासन मिलने के बाद छात्रों ने बंधक बनाये कर्मचारियों को मुक्त किया. आंदोलन में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन, रजनी षाड़ंगी, जिला उपाध्यक्ष गांधी मार्डी, अल्पसंख्यक मोरचा के जिलाध्यक्ष जिकरूल होदा, बबलू चौधरी, वार्ड सदस्य समन्वय समिति के मृणाल पाल, हितेश भकत, शंकर मुंडा, कार्तिक दास, लखन मंडल आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >