बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड़ की केशरदा पंचायत के चिड़ाकुटी गांव में गर्मी की दस्तक से ही पेयजल संकट गहराता जा रहा है. इस गांव में 33 परिवार निवास करते हैं. गांव की जनसंख्या 170 है. ग्रामीण सरकारी सुविधाओं से वंचित हैं.
गांव में ना तो चापाकल है और ना ही कोई पीसीसी.गांव के लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं. ग्रामीण लुसकी हेंब्रम, कापरा हेंब्रम, खुरी मांडी, मानको सोरेन, डुमकी हांसदा, डेगे सोरेन, पातनी हांसदा, कल्याणी गिरी आदि ने बताया कि गांव में एक ही कुआं है. ग्रामीणों को कतार में खड़े होकर पानी लेना पड़ता है.
शाम होने से कुआं का पानी सूख जाता है. शाम में पानी लाने के लिए दो किमी दूर खाल जाना पड़ता है. गांव का एकमात्र कुआं भी धीरे धीरे सूख रहा है. ग्रामीणों ने कहा कि गांव में पानी की काफी समस्या है. उक्त कुंआ लगभग पंद्रह साल पहले बना था. इसके बाद इस गांव में कोई भी सरकारी सुविधा नहीं मिली है. कई बार जनप्रतिनिधि और जल सहियाओं से गुहार लगायी गयी, परंतु किसी ने भी ध्यान नहीं दिया.
