घाटशिला : घाटशिला कॉलेज के मुख्य गेट के पास गुरुवार की सुबह एआइडीएसओ कॉलेज कमेटी ने स्नातक पार्ट वन की परीक्षा में अधिकांश विद्यार्थियों को कोल्हान विश्वविद्यालय द्वारा अनुत्तीर्ण करने के विरोध में परीक्षा नियंत्रक गंगा प्रसाद का पुतला जलाया.
भौतकी में आठ की जगह सात प्रश्न पूछा गया.
पुतला फूंकने के बाद एआइडीएसओ के कॉलेज कमेटी के अध्यक्ष चंचल गिरी ने कहा कि अगस्त 14 में पार्ट वन की परीक्षा हुई थी. जनवरी 15 में परीक्षा परिणाम प्रकाशित हुआ. भौतिकी विषय में आठ की जगह सात प्रश्न पूछे गये थे. एक प्रश्न पाठय़क्रम से बाहर का था. केयू ने राजनीति विज्ञान में भी विद्यार्थियों को कम अंक दिया है. इससे अधिकांश विद्यार्थी अनुत्तीर्ण हुए हैं.
कुलपति से पत्रचार किया था. कमेटी ने कहा है कि एआइडीएसओ ने आउट ऑफ सिलेबस और कम प्रश्न पूछने पर केयू के कुलपति से पत्रचार किया था. कुलपति से बात करने पर उन्होंने आश्वासन दिया था कि छूटे हुए प्रश्न का मार्क्स पूरा दिया जायेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. केयू के रवैये से अनेक विद्यार्थियों का भविष्य अंधकार में है. इसका एआइडीएसओ निंदा करती है. अगर केयू रवैया नहीं बदलता है, तो एआइडीएसओ उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा. इस मौके पर आदिल खान, रमेश भुइयां, संतोष राव, डोमन महतो, पूर्णिमा टुडू, फरहत परवीन, उर्मिला महाकुड़, चंद्र शेखर महतो, कार्तिक सोम, दीपक महतो, रिंकू महतो, दीप प्रकाश पाड़िया, संजय महतो, जय महतो, रूपक साव, मनी शंकर पाल आदि उपस्थित थे.
