आग लगने से 50 हजार की संपत्ति जली

घाटशिला : घाटशिला प्रखंड की भदुआ पंचायत के युक्तिडीह गांव निवासी गोष्ठो सिंह के घर में चार-पांच फरवरी की रात में अचानक आग लगने से 50 हजार की संपत्ति जल कर राख हो गयी. आसपास के ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका. चेकाम के वार्ड मेंबर सुखदेव सिंह ने बताया कि […]

घाटशिला : घाटशिला प्रखंड की भदुआ पंचायत के युक्तिडीह गांव निवासी गोष्ठो सिंह के घर में चार-पांच फरवरी की रात में अचानक आग लगने से 50 हजार की संपत्ति जल कर राख हो गयी. आसपास के ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका.
चेकाम के वार्ड मेंबर सुखदेव सिंह ने बताया कि आग लगने से घर में रखे वर्तन, धान, कपड़े समेत कई चीजें जल कर राख हो गयीं. मुखिया श्याम चंद मानकी गुरुवार को वहां पहुंचे और गोष्ठो को अंचल कार्यालय में आवेदन देने की बात कही, ताकि मुआवजा मिल सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >