मेला का उदघाटन करेंगी एवरेस्ट विजेता बचेंद्री पाल

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के नेताजी शिशु उद्यान में ग्रामीण विकास मेला कमेटी के तत्वावधान में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर 23 जनवरी से 21 वां ग्रामीण विकास मेला शुरू होगा. यह कार्यक्रम 31 जनवरी तक नौ दिवसीय होगा. इसके लिए शिशु उद्यान सज-धज कर तैयार है. कमेटी के अध्यक्ष असीत मिश्र, […]

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के नेताजी शिशु उद्यान में ग्रामीण विकास मेला कमेटी के तत्वावधान में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर 23 जनवरी से 21 वां ग्रामीण विकास मेला शुरू होगा.
यह कार्यक्रम 31 जनवरी तक नौ दिवसीय होगा. इसके लिए शिशु उद्यान सज-धज कर तैयार है. कमेटी के अध्यक्ष असीत मिश्र, सचिव जमुना पाल, मिंटू पाल, नांटू महंती, सुमन मंडल समेत तमाम पदाधिकारी और सदस्य मेला को सफल बनाने में जुटे हुए हैं. उद्यान को भव्य तरीके से सजाया गया है.
आकर्षक विद्युत सज्जा की गयी है. मेला में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे. कुटीर, हस्त शिल्प, कृषि उत्पाद आदि की प्रदर्शनी लगायी जायेगी. 23 जनवरी को मेला का उदघाटन एवरेस्ट विजेता बेचेंद्री पाल करेंगे. विशिष्ट अतिथि के रूप में खरसावां के विधायक कृष्णा गागराई और स्थानीय विधायक कुणाल षाड़ंगी होंगे. उदघाटन के बाद स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >