आंदोलनकारियों की सूची है अधूरी : झामुमो

पोटका : झारखंड आंदोलनकारियों की पहचान के लिए किये जाने वाले ग्रामसभा को लेकर झारखंड मुक्ति मोरचा का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को पोटका के सीओ संजय पांडेय से मिला. इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड/वनांचल आंदोलनकारी चिह्न्ीतिकरण आयोग रांची की ओर से प्रखंड को भेजे गये आंदोलनकारियों के आवेदन की सूची एवं उसकी सत्यता जांच के […]

पोटका : झारखंड आंदोलनकारियों की पहचान के लिए किये जाने वाले ग्रामसभा को लेकर झारखंड मुक्ति मोरचा का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को पोटका के सीओ संजय पांडेय से मिला.

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड/वनांचल आंदोलनकारी चिह्न्ीतिकरण आयोग रांची की ओर से प्रखंड को भेजे गये आंदोलनकारियों के आवेदन की सूची एवं उसकी सत्यता जांच के लिए किये जाने वाले ग्रामसभा के बारे में विस्तार से जानकारी ली.

अंचलाधिकारी श्री पांडेय ने कहा कि आयोग की ओर से 126 लोगों की सूची एवं आवेदक का आवेदन की मूल प्रमाण भेजा गया है, जिसकी सत्यता जांच के लिए ग्रामसभा आयोजित करने निर्देश दिया गया है. झामुमो प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि यह सूची अधूरी है.

इसमें अनेक आंदोलनकारियों का नाम छूट गया है. वहीं अनेक ऐसे लोगों का नाम सूची में है, जो कभी आंदोलन में हिस्सा तक नहीं रहे. झामुमो ने मांग की है कि झारखंड आंदोलनकारियों की पहचान आंदोलनकारी से कराया जाये, ताकि सही लोगों की पहचान हो सके. इस दौरान झामुमो के वरीय नेता सुनील महतो, जोहन दास बास्के, जिला परिषद सदस्य सह झामुमो नेता संजीव सरदार, प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन, सचिव अवित्र सरदार, कोषाध्यक्ष रजनी षाड़ंगी, विद्याधर दास, निरूप हांसदा, कार्तिक दास, शंकर मुंडा, बिल्टू हांसदा, मनोरंजन सरदार, हीरणमय दास, मो असलम, बिमल दास, शैलेन आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >