घटिया काम बरदाश्त नहीं करेंगे

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के खेड़ुवा पंचायत के दुधकुंडी उत्क्रमित मध्य विद्यालय में बन रही चहारदीवारी के निर्माण कार्य का विरोध गुरुवार को ग्रामीणों ने किया. स्कूल एसएमसी के अध्यक्ष लखिंदर सिंह, ग्राम प्रधान दानी साव, सुरेन मुमरू, शंकर मुमरू, प्रकाश माझी, फनी साव, रतन सिंह, कमला सिंह, सुफला सिंह आदि ग्रामीणों ने कहा कि […]

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के खेड़ुवा पंचायत के दुधकुंडी उत्क्रमित मध्य विद्यालय में बन रही चहारदीवारी के निर्माण कार्य का विरोध गुरुवार को ग्रामीणों ने किया.
स्कूल एसएमसी के अध्यक्ष लखिंदर सिंह, ग्राम प्रधान दानी साव, सुरेन मुमरू, शंकर मुमरू, प्रकाश माझी, फनी साव, रतन सिंह, कमला सिंह, सुफला सिंह आदि ग्रामीणों ने कहा कि योजना स्थल पर कई बोर्ड नहीं है.
इससे उन्हें योजना की जानकारी नहीं मिल पा रही है. योजना की प्राक्कलित राशि और मजदूरी दर किसी को पता नहीं है. पिलर में 10 एमएम की दो एवं 12 एमएम की दो छड़ का प्रयोग किया गया है, जबकि प्रत्येक पिलर में 12 एमएम की छड़ लगाने का प्रावधान है. ग्रामीणों ने कहा कि वे सभी विकास कार्य का विरोध नहीं कर रहे हैं. विकास काम हो लेकिन गुणवत्ता पूर्ण हो. मजदूरों को 145 रुपये की दर से मजदूरी दी जा रही है. मजदूरी दर में वृद्धि हुई है.
ग्रामीणों ने कहा कि वे सभी विकास कार्य में कोई समझौता नहीं करेंगे. मौके पर सबीर मुंडा, दीपक नायक, सिपाई किस्कू, बबलू टुडू, रंजीत नायक, कालीपद मुंडा समेत अन्य उपस्थित थे. इस संबंध में स्कूल के एचएम अरूण कुमार कुंडू ने कहा कि चहारदीवारी तो बन रही है, किस विभाग द्वारा बनायी जा रही है, उन्हें पता नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >