दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी हो : उमापद

गालूडीह : गालूडीह थाना क्षेत्र के हलुदबनी गांव में एक सबर वृद्धा बुधनी सबर (70) को नशे धुत युवकों द्वारा निर्वस्त्र कर पीटने का मामला गरमा गया है. इससे संबंधित खबर प्रभात खबर में छपने के बाद आदिम जनजाति कल्याण समिति की एक टीम समिति के जिला सचिव उपामद सबर के नेतृत्व में रविवार सुबह […]

गालूडीह : गालूडीह थाना क्षेत्र के हलुदबनी गांव में एक सबर वृद्धा बुधनी सबर (70) को नशे धुत युवकों द्वारा निर्वस्त्र कर पीटने का मामला गरमा गया है. इससे संबंधित खबर प्रभात खबर में छपने के बाद आदिम जनजाति कल्याण समिति की एक टीम समिति के जिला सचिव उपामद सबर के नेतृत्व में रविवार सुबह में हलुदबनी गांव पहुंची.
उपा पद सबर ने पीड़िता वृद्ध सबर महिला के घर जाकर उससे घटना की पूरी जानकारी ली. टीम जब यहां पहुंची थी उस वक्त सबर वृद्धा बुधनी सबर और उसके वृद्ध पति टुनू सबर अपने इंदिरा आवास के बाहर घास में चादर बिछा कर धूप में लेटे थे. उपापद सबर ने जानकारी लेने के बाद वहीं से दूरभाष पर एसएसपी से बात की और इस मामले में तुरंत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की.
एसएसपी ने उन्हें आश्वासन दिया कि प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों को पुलिस जल्द गिरफ्तार करेगी. एसएसपी ने कहा कि घाटशिला डीएसपी को पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करने का निर्देश दे दिया गया है. उपापद सबर ने डीसी को भी फोन कर घटना की जानकारी दी और कार्रवाई की मांग की. श्री सबर ने घाटशिला डीएसपी को भी फोन कर कार्रवाई करने की मांग की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >