घाटशिला, मुसाबनी, बहरागोड़ा में आगजनी से हजारों की क्षति
घाटशिला : धालभूमगढ़ प्रखंड के तेतुलडांगा गांव में चार दिसंबर की रात में आग लगने से पगलु मुंडा का घर जल कर राख हो गया. उन्होंने बताया कि रात में वे घर में नहीं थे. घर में आग कैसे लगी. इसकी जानकारी उन्हें नहीं हुई है. उन्होंने बताया कि इस मामले की जानकारी आसपास के लोग ही दे सकते हैं.
उन्होंने बताया कि आग की चपेट में आने से धान झाड़ने की मशीन, पलंग, दो साइकिल, कपड़े, खटिया और धान जल कर राख हो गये हैं. उन्होंने बताया कि आग लगी से उन्हें लगभग 50 हजार का नुकसान हुआ है. आसपास के ग्रामीण फूलचंद्र मुंडा, सुनील मुंडा के अलावा अन्य लोगों ने बताया कि रात में लगभग साढ़े नौ बजे घर से आग की लपटें दिखायी पड़ी, तो आसपास के लोगों की मदद से घर में लगी आग को बुझाया गया. तब तक घर में रखे सामान जल कर राख हो गये थे.
