ठिठुर रहे सबर, अलाव के सहारे कट रही रात

गालूडीह : घाटशिला प्रखंड के घुटिया, दारीसाई, केशरपुर, बासाडेरा, हलुदबनी, कानीमहुली, खड़ियाडीह, झाटीझरना आदि कई सबर बहुल गांव हैं, जहां के सबर ठंड से ठिठुर रहे हैं. इस प्रखंड के भादुआ में बिरहोर जनजाति के भी कई परिवार निवास करते हैं. सबरों और बिरहोरों की रात इस ठंड में अलाव के सहारे कट रही है. […]

गालूडीह : घाटशिला प्रखंड के घुटिया, दारीसाई, केशरपुर, बासाडेरा, हलुदबनी, कानीमहुली, खड़ियाडीह, झाटीझरना आदि कई सबर बहुल गांव हैं, जहां के सबर ठंड से ठिठुर रहे हैं. इस प्रखंड के भादुआ में बिरहोर जनजाति के भी कई परिवार निवास करते हैं. सबरों और बिरहोरों की रात इस ठंड में अलाव के सहारे कट रही है.
प्रति वर्ष ठंड के मौसम में कई सबर ठंड लगने से मारे जाते रहे हैं, परंतु प्रशासन इसके बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाता. हां इतना जरूर है कि ठंड शुरू होने के पहले पंचायत स्तर पर कुछ कंबल जरूर बांट दिया जाता है, परंतु एक पंचायत में इस बार एक सौ कर ही कंबल दिया गया. इससे सभी सबरों या गरीबों को कंबल नहीं मिला. दो दिन पूर्व दारीसाई सबर बस्ती की एक विधवा फूलमनी सबरीन की मौत हो गयी. ग्रामीणों ने बताया कि वह टीबी की बीमारी से पीड़ित थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >