नेता भी हुडहुड में तत्पर रहेंगे

बहरागोड़ा:कांग्रेस नेता काबू दत्ता हुडहुड के दौरान तत्पर रहेंगे. प्रभावितों की हर संभव मदद करेंगे. उन्होंने कहा कि बहरागोड़ा स्थित उनके आवासीय कार्यालय में जरूरी सामान रखे गये हैं. उन्होंने कहा कि यहां के लिए 9204619111 तथा चाकुलिया के लिए 9031263829 नंबर जारी किया है. इन नंबरों पर सपर्क किया जा सकता है. हुडहुड को […]

बहरागोड़ा:कांग्रेस नेता काबू दत्ता हुडहुड के दौरान तत्पर रहेंगे. प्रभावितों की हर संभव मदद करेंगे. उन्होंने कहा कि बहरागोड़ा स्थित उनके आवासीय कार्यालय में जरूरी सामान रखे गये हैं. उन्होंने कहा कि यहां के लिए 9204619111 तथा चाकुलिया के लिए 9031263829 नंबर जारी किया है. इन नंबरों पर सपर्क किया जा सकता है.

हुडहुड को लेकर लोगों को सचेत रहने को कहा

घाटशिला. घाटशिला प्रखंड की बड़ाजुड़ी पंचायत के पंचायत मंडप में शनिवार को मुखिया रायश्री सामद की अध्यक्षता में हुडहुड चक्रवात के मसले पर बैठक हुई. बैठक में वार्ड मेंबरों से कहा कि वे पंचायत के लोगों को हुडहुड से सचेत रहने को कहें. जिनके घर क्षतिग्रस्त हैं वे पेड़ के नीचे नहीं रहें. पंचायत समिति सदस्य छाया रानी साव ने पंचायत सेवक से कहा कि जब भी आंधी आती है. पंचायत के लोगों को सरकारी लाभ नहीं मिलता है. वर्षा और तूफान से कई बार ग्रामीणों के घर क्षतिग्रस्त हुए, मगर उन्हें कोई लाभ नहीं मिला. प्रखंड से विभागीय पदाधिकारी सव्रे रिपोर्ट देने की बात करते हैं, मगर रिपोर्ट केवल फाइल में दबी रह जाती है. इस मौके पर पंचायत सेवक संजय कुमार दंडपात और वार्ड मेंबर उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >