फरसा से मार महिला समेत तीन को जख्मी किया

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा की मुटूरखाम पंचायत स्थित सियालबिंदा गांव में बत्तख चोरी का आरोप लगा कर सोनापति बेरा नामक व्यक्ति ने गुरुवार को एक ही परिवार की एक महिला समेत तीन लोगों को घर में घुस कर फरसा से जख्मी कर दिया. सभी के सिर में गंभीर जख्म है. सभी को इलाज के लिए सामुदायिक […]

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा की मुटूरखाम पंचायत स्थित सियालबिंदा गांव में बत्तख चोरी का आरोप लगा कर सोनापति बेरा नामक व्यक्ति ने गुरुवार को एक ही परिवार की एक महिला समेत तीन लोगों को घर में घुस कर फरसा से जख्मी कर दिया.

सभी के सिर में गंभीर जख्म है. सभी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है. आरोपी फरार बताया जाता है. पुलिस ने ओरापी के घर से खून से सना हमला में प्रयुक्त फरसा बरामद कर लिया है. जानकारी के मुताबिक सोनापति बेरा ने पड़ोस ही जीत वाहन बेरा के परिवार पर अपने बत्तख की चोरी करने का आरोप लगाया.

गुरुवार को सोनापति बेरा फरसा लेकर जीत वाहन बेरा के घर में घुस आया हमला कर दिया. फरसा के वार से उसने जीत वाहन बेरा (60), पुत्रबधू पद्मावती बेरा (40) तथा पुत्र राजाराम बेरा (35) को जख्मी कर दिया. घटना को अंजाम देकर वह भाग निकला. सभी को इलाज के लिए अस्पताल लाया. सूचना पाकर पुलिस पहुंची. आरोपी फरार हो गया था. उसके घर से खून लगे फरसे को पुलिस ने जब्त कर लिया. राजाराम बेरा के बयान पर सोनापति बेरा के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >