‘विचारों के प्रदूषण को दूर करें’

देवी और रामकृष्ण मठ ने किया स्वामी रथ का स्वागतघाटशिला : रांची के मोहराबादी मैदान से स्वामी विवेकानंद की 150वीं जन्म वार्षिकी पर निकाले गये स्वामी विवेकानंद रथ का गुरुवार को फूलपाल में देवी मठ और फुलडुंगरी में दाहीगोड़ा के रामकृष्ण मठ ने भव्य स्वागत किया. रथ के आगे स्वामी विवेकानंद का आदम कद मूर्ति […]

देवी और रामकृष्ण मठ ने किया स्वामी रथ का स्वागत
घाटशिला : रांची के मोहराबादी मैदान से स्वामी विवेकानंद की 150वीं जन्म वार्षिकी पर निकाले गये स्वामी विवेकानंद रथ का गुरुवार को फूलपाल में देवी मठ और फुलडुंगरी में दाहीगोड़ा के रामकृष्ण मठ ने भव्य स्वागत किया.

रथ के आगे स्वामी विवेकानंद का आदम कद मूर्ति बनायी गयी है. वहीं रथ के पीछे भी स्वामी विवेकानंद की मूर्ति बनायी गयी है. फूलपाल में देवी मठ की सेवामयी माता, श्रद्धामयी माता, चिन्मयी माता और शांति मयी माता ने आरती उतार कर स्वागत किया.

श्रद्धामयी माता ने स्वामी विवेकानंद को माला पहना कर स्वागत किया. लगभग आधे घंटे तक यहां पूजा-अर्चना और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण करने के बाद रथ फुलडुंगरी के लिए रवाना हुआ.

फुलडुंगरी में नटराजन महाराज की अध्यक्षता में रथ का स्वागत किया गया. स्वागत समारोह में रांची से रथ के साथ आये रामेश्वरानंद महाराज ने कहा कि स्वामी रथ को निकालने का मुख्य उद्देश्य है समाज में फैल रही विकृतियां और विचारों में उत्पन्न हो रहे प्रदूषण को मिटाना है.

उन्होंने कहा कि डालटेनगंज से वे रथ को लेकर चले हैं. जहां भी लोग रथ को देख रहे हैं, लोगों के मन में पूजा का भाव का उत्पन्न हो रहा है. उन्होंने कहा कि पर्यावरणीय प्रदूषण को मिटाने के लिए सरकार पेड़ लगाने की बात कहती है, तो विचारों और समाज में उत्पन्न हो रही विकृतियां स्वामी विवेकानंद के उपदेशों से दूर की जा सकती है.

समारोह को देवी प्रसाद मुखर्जी, चैताली नाथ, छाया बनर्जी ने भी संबोधित किया. धन्यवाद ज्ञापन परतत्वानंद महाराज ने किया. इस मौके पर शिवा अमृतानंद महाराज, देव प्रतीम सेनगुप्ता, कुमारी भारती, संजीव घोष, मयना कुइला, मीता दास, गगन बेरा, वरुण दास, कावेरी सरकार, तानिया सरकार, बसंती रूद्र उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >