चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड कार्यालय में बुधवार को विधायक विद्युत वरण महतो ने प्रखंड के पदाधिकारियों और कर्मचारियों के साथ योजनाओं की समीक्षा बैठक की.
विधायक ने विभिन्न योजनाओं के बारे में पदाधिकारियों से जानकारी ली. विधायक ने प्रभारी बीडीओ अब्दूस समद से कहा कि बीपीएल सूची का सार्वजनिक किया जाये, ताकि यह पता चले कि गरीबों के हक पर किन लोगों ने डाका डाला है.
उन्होंने कहा कि प्रखंड में अधूरे पंचायत मंडपों का निर्माण जल्द कराया जाये. विधायक ने कहा कि गरीबों के राशन कार्ड का वितरण शीघ्र किया जाये, ताकि गरीबों को सरकारी लाभ मिल सके.उन्होंने कहा कि आधार कार्ड बनाने का काम पंचायत वार हो. एक स्थान पर आधार कार्ड बनाने से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है.
इस बैठक में प्रभारी बीडीओ अब्दूस समद, एमओ प्रेमचंद राम, प्रमुख भारती सिंह मुंडा, जेइ दीनानाथ प्रसाद, झामुमो नेता सुशील शर्मा, मुखिया शिव चरण हांसदा समेत अनेक कर्मचारी मौजूद थे.
