आक्रोशित आजसू ने बिजली कार्यालय में मारा ताला

घाटशिला : अनियमित विद्युत आपूर्ति व विद्युत एसडीओ अनिरूद्ध प्रसाद के मुख्यालय से बाहर रहने से आक्रोशित आजसू नेताओं ने मंगलवार को केंद्रीय महासचिव कान्हू सामंत के नेतृत्व में कार्यालय में ताला जड़ दिया. आजसू नेता कार्यालय के बाहर दो घंटे तक सांकेतिक धरना पर बैठे रहे. धरना के बाद विभागीय पदाधिकारियों के समक्ष सीओ […]

घाटशिला : अनियमित विद्युत आपूर्ति व विद्युत एसडीओ अनिरूद्ध प्रसाद के मुख्यालय से बाहर रहने से आक्रोशित आजसू नेताओं ने मंगलवार को केंद्रीय महासचिव कान्हू सामंत के नेतृत्व में कार्यालय में ताला जड़ दिया. आजसू नेता कार्यालय के बाहर दो घंटे तक सांकेतिक धरना पर बैठे रहे. धरना के बाद विभागीय पदाधिकारियों के समक्ष सीओ सत्यवीर रजक ने वार्ता की.

वार्ता में तय हुआ कि अगर आंधी और पानी से तार टूटता है या कोई और समस्या उत्पन्न होती है तो ऐसी स्थिति में विद्युत आपूर्ति ठप रहेगी. वहीं कोई समस्या नहीं होने पर 24 में से 22 घंटे विद्युत की आपूर्ति होगी. यहीं नहीं एसडीओ अनिरूद्ध प्रसाद मुख्यालय में ही रहेंगे. अगर जांच हुई और वे मुख्यालय में नहीं मिलते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी. वहीं मंगलवार से जजर्र तार बदलने का काम शुरू होगा. ताकि बरसात से पूर्व जजर्र उपकरण बदले जायें. वार्ता के दौरान कार्यपालक अभियंता उमेश कुमार दास, एसडीओ अनिरूद्ध प्रसाद, तापस चटर्जी, इमरान खान, बबला शर्मा, अजरुन सिंह, नरेश महतो, कुणाल, दुखी राम मार्डी, विकाश महतो, बबलू नायक, शेख फारूख समेत कई लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >