5.64 लाख में हुई बस स्टैंड की नीलामी

घाटशिला : घाटशिला के फुलडुंगरी बस स्टैंड की नीलामी सोमवार को अंचल कार्यालय में सीओ सत्यवीर रजक की देखरेख में पांच लाख 64 हजार 500 रुपये में हुई, परंतु नीलामी की राशि शाम तक जमा नहीं की गयी. सीओ सत्यवीर रजक ने कहा कि जब तक नीलामी की राशि जमा नहीं होगी, तब तक स्टैंड […]

घाटशिला : घाटशिला के फुलडुंगरी बस स्टैंड की नीलामी सोमवार को अंचल कार्यालय में सीओ सत्यवीर रजक की देखरेख में पांच लाख 64 हजार 500 रुपये में हुई, परंतु नीलामी की राशि शाम तक जमा नहीं की गयी. सीओ सत्यवीर रजक ने कहा कि जब तक नीलामी की राशि जमा नहीं होगी, तब तक स्टैंड में राजस्व की वसूली अंचल कर्मी करेंगे.

सीओ ने बताया कि पिछली बार स्टैंड की नीलामी पांच लाख 63 हजार में हुई थी. इस बार स्टैंड की नीलामी पांच लाख 64 हजार 500 रुपये में की गयी है. इधर नीलामी प्रक्रिया समाप्त होते ही नीलामी लेने वाले सुनील मुमरू स्टैंड पहुंचे और स्टैंड में राजस्व की वसूली कर रहे अंचल कर्मियों को वहां से हटाने का प्रयास किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >