चिरनजीत, सयांतनी दिनेश व कृतिका टॉपर

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के तारा पदो डीएवी पब्लिक स्कूल सीबीएसइ 10वीं का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा है. इस स्कूल के चिरनजीत माइती को 10 सीजीपीए अंक मिले हैं. चिरनजीत माइती इस स्कूल का टॉपर बना है. वहीं 9.8 सीजीपीए लाकर सयांतनी बाला स्कूल की द्वितीय टॉपर बनी हैं. दिनेश साव को 9.4 सीजीपीए मिले हैं. […]

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के तारा पदो डीएवी पब्लिक स्कूल सीबीएसइ 10वीं का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा है. इस स्कूल के चिरनजीत माइती को 10 सीजीपीए अंक मिले हैं. चिरनजीत माइती इस स्कूल का टॉपर बना है. वहीं 9.8 सीजीपीए लाकर सयांतनी बाला स्कूल की द्वितीय टॉपर बनी हैं. दिनेश साव को 9.4 सीजीपीए मिले हैं.

दिनेश स्कूल का तृतीय टॉपर बना है. कृतिका ओझा को भी 9.4 सीजीपीए मिला है. कृतिका भी स्कूल की टॉपर बनी हैं. स्कूल के प्रधानाध्यापक एसके पांडेय ने बताया कि इस वर्ष स्कूल से 25 छात्र-छात्राओं ने 10वीं की परीक्षा में भाग लिया था. इसमें से 10 सीजीपीए 1 छात्र को मिला है. चार छात्र-छात्राओं को 9 सीजीपीए से अधिक अंक प्राप्त हुए हैं.

आठ से अधिक छात्र-छात्राओं को 8 सीजीपीए से अंक प्राप्त हुए हैं. 15 छात्र-छात्राओं को 6 से अधिक सीजीपीए अंक प्राप्त हुए हैं. 10 छात्र-छात्राओं को 6 अंक से कम सीजीपीए प्राप्त हुए हैं. उन्होंने बताया कि स्कूल में 10 सीजीपीए को मिला कर स्कूल का परीक्षा परिणाम 6.6 प्रतिशत है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >