चक्रधरपुर : पटरी पर था चार इंच दरार, बची पैसेंजर ट्रेन

चक्रधरपुर : दपू रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत राजखरसावां-बड़ाबांबो के बीच शुक्रवार की सुबह की-मैन की सूझबूझ से अप टाटा-इतवारी पैसेंजर (58111) बेपटरी होने से बाल-बाल बची. दरअसल रेल लाइन पर बड़ी दरार आ गयी थी. वहीं ट्रेन टूटी पटरी की तरफ बढ़ रही थी. इसी दौरान पेट्रोलिंग कर रहे डीटीएम-9 के की-मैन भुवनेश्वर प्रधान […]

चक्रधरपुर : दपू रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत राजखरसावां-बड़ाबांबो के बीच शुक्रवार की सुबह की-मैन की सूझबूझ से अप टाटा-इतवारी पैसेंजर (58111) बेपटरी होने से बाल-बाल बची. दरअसल रेल लाइन पर बड़ी दरार आ गयी थी. वहीं ट्रेन टूटी पटरी की तरफ बढ़ रही थी.
इसी दौरान पेट्रोलिंग कर रहे डीटीएम-9 के की-मैन भुवनेश्वर प्रधान की नजर टूटी पटरी पर पड़ी. की-मैन ने तुरंत रेल लाइन पर लाल झंडा लगा दिया. इससे चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोक दी और हादसा टल गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >