डुमरिया : डुमरिया निवासी दर्जी का काम करने वाले अयूब अंसारी की बेटी फरहत परवीण 12वीं विज्ञान की परीक्षा में जिला की सैकेंड टॉपर बनी है. फरहत की सफलता पर इस पिछड़े प्रखंड डुमरिया के लोगों को नाज है.
फरहत जवाहर नवोदय विद्यालय बहरागोड़ा में पढ़ती थी. वहां से 12वीं आइएसी की परीक्षा में 90.2 प्रतिशत अंक ला कर जिला की द्वितीय टॉपर बनी है, जबकि वह अपने स्कूल के भी द्वितीय टॉपर है. फरहत मैकनिकल इंजीनियर बनना चाहती है.
