चाकुलिया : अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सीपीएम लोकल कमेटी ने बुधवार को चाकुलिया ब्लॉक ऑफिस पर प्रदर्शन कर धरना दिया और प्रभारी बीडीओ अब्दुस समद को 12 सूत्री मांग पत्र सौंपा. इसके पूर्व डाक बंगला से एक जुलूस की शक्ल में सीपीएम समर्थक नारे बाजी करते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया.
जुलूस का नेतृत्व अंचल सचिव विद्या सागर मांडी, बहरागोड़ा के अंचल सचिव सपन कुमार महतो, दिवाकर मांडी आदि ने किया. धरना के बाद प्रभारी बीडीओ को एक प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपा. सौंपे गये ज्ञापन में घर बनाने के लिए भूमि देने, वन भूमि का पट्टा देने, खाद्य का अधिकार देने, पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने आदि मांगें शामिल हैं.
