रानीश्वर में नहर से युवक का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

रानीश्वर के कुकड़ीभाषा गांव के पास रविवार सुबह नहर के पानी में युवक का शव तैरता मिला. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान की जांच शुरू की.

प्रतिनिधि, रानीश्वर: रानीश्वर थाना क्षेत्र के कुकड़ीभाषा गांव के समीप रविवार सुबह नहर के पानी में एक युवक का शव तैरता हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. सुबह ग्रामीणों की नजर नहर में तैर रहे शव पर पड़ी, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी.

ग्रामीणों ने इसकी सूचना पहले चौकीदार को दी. इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और नहर के पानी से शव को बाहर निकाला.

नहर में शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलने के बाद रानीश्वर थाना पुलिस को भी सूचना दी गयी. थाना प्रभारी त्रिपुरारी कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस को घटनास्थल पर भेजा गया है.

पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और उसकी पहचान के लिए स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है.

यह भी पढ़ें:

दुकान जाने निकली थी महिला, सुबह कुएं में मिला शव; पुलिस जांच में जुटी

बोड़ाबाथान गांव का रहने वाला बताया जा रहा युवक

मिली जानकारी के अनुसार, बरामद शव की पहचान रानीश्वर थाना क्षेत्र के बोड़ाबाथान गांव निवासी युवक के रूप में बतायी जा रही है. हालांकि, पुलिस स्तर से पहचान की आधिकारिक पुष्टि की प्रक्रिया जारी है.

पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By साधन सेन

वर्ष 1999 के नवंबर महीने से प्रभात खबर अखबार में पत्रकारिता शुरू की. दुमका के रानीश्वर प्रखंड से पत्रकारिता करते हुए जनहित की खबरों को प्राथमिकता देना, हमेशा मेरा ध्येय रहा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >