गोपीकांदर : कारुड़ीमोड़ व पाकुड़िया मुख्य मार्ग के समीप अमलादही के पास हुई एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई. दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी.
मृतक की पहचान नहीं
मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है. पुलिस आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाने के साथ-साथ मृतक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है. गोपीकांदर थाना प्रभारी सुमित कुमार भगत ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को मृतक के संबंध में कोई जानकारी हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है. अज्ञात शव को कब्जे में लेकर दुमका स्थित फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज सिद्ध गिरी में रखा गया है. थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता लगाया जा सकता है कि किस कारण उनकी मौत हुई है. मृतक की उम्र 36 साल है.
