रानीश्वर : रानीश्वर के सुखजोड़ा पंचायत सचिवालय में सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार सिन्हा के द्वारा SIR 2026 के तहत सुनवाई की गयी. इस दौरान मतदान केंद्र संख्या 232 से 238 तक मतदाताओं के विसंगति संबंधी नोटिसों की सुनवाई हुई.
90 फीसदी मतदाता रहे उपस्थित
सुनवाई में 725 मतदाताओं में से 654 मतदाता अर्थात 90 प्रतिशत उपस्थित हुए. उपस्थित सभी मतदाताओं का ग्रुप फोटो तथा उपस्थिति पत्रक बीएलओ एप के माध्यम से अपलोड किया गया.
बीएलओ रिपोर्ट का होगा सत्यापन
संबंधित बीएलओ के द्वारा लगभग 60 प्रतिशत मतदाताओं का बीएलओ रिपोर्ट दस्तावेजों के साथ अपलोड किया गया. इसका सत्यापन कर अग्रतर कार्रवाई की जायेगी. वहीं, अनुपस्थित मतदाताओं की पुनः सुनवाई के लिए तिथि निर्धारित की गयी है.
