MMDR एक्ट पर गरमाई झारखंड की सियासत, 24 सितंबर को दुमका में राजद का प्रदर्शन

MMDR Amendment Act 2026 के विरोध में राजद 24 सितंबर को दुमका जिला मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन करेगा. जिलाध्यक्ष अमरेन्द्र यादव ने कार्यकर्ताओं से जुटने की अपील की.

संवाददाता, दुमका: खनन एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन अधिनियम, 2026 के विरोध में राष्ट्रीय जनता दल 24 सितंबर को दुमका जिला मुख्यालय में एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन करेगा. राजद जिलाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि पार्टी इस प्रदर्शन के माध्यम से संशोधन अधिनियम को लेकर अपना विरोध दर्ज कराएगी.

राजद ने झारखंड के हित प्रभावित होने का लगाया आरोप

राजद जिलाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार यादव ने कहा कि पार्टी की नजर में यह संशोधन झारखंड के अधिकारों और हितों को प्रभावित करने वाला है. उन्होंने कहा कि झारखंड की खनिज संपदा से मिलने वाला लाभ राज्य की जनता के विकास में इस्तेमाल होना चाहिए.

उन्होंने केंद्र सरकार पर राज्यों के अधिकारों को कमजोर करने की कोशिश करने का आरोप लगाया. अमरेन्द्र यादव ने कहा कि जल, जंगल और जमीन पर झारखंडियों का अधिकार है और खनिज संसाधनों से मिलने वाले राजस्व में प्रतिकूल असर पड़ने पर इसका प्रभाव गरीब, आदिवासी, किसान, मजदूर, महिलाओं और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं पर पड़ सकता है.

24 सितंबर को जिला मुख्यालय पर जुटेंगे राजद कार्यकर्ता

अमरेन्द्र यादव ने कहा कि 24 सितंबर का धरना झारखंड के अधिकार और सम्मान की लड़ाई का हिस्सा है. उन्होंने कहा कि राजद इस मुद्दे को लोकतांत्रिक और संवैधानिक मंचों पर उठाता रहेगा.

उन्होंने जिला राजद के सभी पदाधिकारियों, प्रदेश पदाधिकारियों, प्रकोष्ठ अध्यक्षों, प्रखंड एवं पंचायत अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं से धरना-प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand Jayswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >