मसानजोर डैम का जलस्तर बढ़ा : खतरे के निशान से 12 फीट नीचे

मसानजोर डैम का जलस्तर 385.65 फीट तक पहुंच गया है, जो खतरे के निशान से 12 फीट नीचे है. प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है.

रानीश्वर : मसानजोर डैम का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. सोमवार को पूर्वाह्न 8 बजे डैम का जलस्तर 385.65 फीट रिकॉर्ड किया गया. हालांकि डैम में खतरे का निशान 398 फीट निर्धारित है. इस लिहाज से वर्तमान जलस्तर खतरे के निशान से करीब 12 फीट नीचे है.

पश्चिम बंगाल की ओर नहीं खोला गया फाटक

फिलहाल मसानजोर डैम से पश्चिम बंगाल की ओर मयूराक्षी नदी में पानी छोड़ने के लिए एक भी फाटक नहीं खोला गया है. वहीं पनबिजली केंद्र का एक यूनिट चालू है. झारखंड क्षेत्र में सिंचाई के लिए मयूराक्षी बायां तट मुख्य नहर के माध्यम से पानी छोड़ा जा रहा है.

बारिश जारी रही तो तेजी से बढ़ेगा जलस्तर

डैम के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र दुमका एवं आसपास के इलाकों में लगातार बारिश होने पर जलस्तर में और तेजी से वृद्धि होने की संभावना है. ऐसे में डैम के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है. वर्तमान में डैम का जलस्तर खतरे के निशान से काफी नीचे होने के कारण फाटक खोलकर अतिरिक्त पानी की निकासी की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई है.

अन्य जलाशयों का भी बढ़ रहा जलस्तर

इधर, रानीश्वर प्रखंड क्षेत्र के अन्य जलाशयों में भी बारिश के कारण जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ रहा है. प्रखंड क्षेत्र के बड़ानदी, कैराबनी एवं दिगलपहाड़ी डैम के जलस्तर में भी वृद्धि दर्ज की जा रही है. लगातार बारिश जारी रहने पर इन जलाशयों के जलस्तर में भी और बढ़ोतरी होने की संभावना है.

सिंचाई के लिए बेहतर होगी पानी की उपलब्धता

स्थानीय लोगों के अनुसार, मसानजोर डैम में जलस्तर बढ़ने से आसपास के क्षेत्रों में सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता बेहतर होने की उम्मीद है. हालांकि, डैम के ऊपरी क्षेत्र में होने वाली बारिश के आधार पर जलस्तर में अचानक वृद्धि की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By साधन सेन

वर्ष 1999 के नवंबर महीने से प्रभात खबर अखबार में पत्रकारिता शुरू की. दुमका के रानीश्वर प्रखंड से पत्रकारिता करते हुए जनहित की खबरों को प्राथमिकता देना, हमेशा मेरा ध्येय रहा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >