झारखंड की उपराजधानी दुमका में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 80 लाख की अंग्रेजी शराब व स्प्रिट जब्त, एक शख्स हिरासत में

Jharkhand News, दुमका/जामा (आनंद जायसवाल) : झारखंड की उपराजधानी दुमका में उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई की और करीब 80 लाख की अंग्रेजी शराब और शराब बनानेवाली स्प्रिट जब्त की है. बाजार में इसकी कीमत 80 लाख रुपये बतायी जा रही है. इस मामले में मुस्तफा खान नामक शख्स को हिरासत में लिया गया है.

Jharkhand News, दुमका/जामा (आनंद जायसवाल) : झारखंड की उपराजधानी दुमका में उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई की और करीब 80 लाख की अंग्रेजी शराब और शराब बनानेवाली स्प्रिट जब्त की है. बाजार में इसकी कीमत 80 लाख रुपये बतायी जा रही है. इस मामले में मुस्तफा खान नामक शख्स को हिरासत में लिया गया है.

दुमका के उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना पर जामा थाना क्षेत्र के जरपुरा गांव में एक गोदाम में छापेमारी की और भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और शराब बनानेवाली स्प्रिट बरामद किया है. जब्त की गयी इस शराब की कीमत 80 लाख रुपए बताई जा रही है.

Also Read: Jharkhand Weather, Yaas Cyclone LIVE Update : चक्रवाती तूफान यास की बारिश से उफनी नदियां, लातेहार में नदी में बहा बाराती वाहन, जान-माल का नुकसान नहीं

देर रात तक चली कार्रवाई के बाद फिलहाल शराब को दुमका के उत्पाद विभाग के गोदाम में लाया गया है और शराब की पेटियों की गिनती की जा रही है. उत्पाद विभाग इस जांच में जुटा है कि यह शराब कहां से आयी और इसे कहां भेजा जाना था. इस काले धंधे में कौन संलिप्त हैं.

Also Read: चक्रवाती तूफान Yaas की बारिश में भींग रहा गरीबों में बंटनेवाला 52 हजार क्विंटल गेहूं, बोकारो में FCI की घोर लापरवाही से बेखबर हैं अधिकारी

गोदाम में एक ट्रक शराब पूरी भरी हुई थी. इस ट्रक को भी जब्त किया गया है. ट्रक का नम्बर,चेचिस नम्बर आदि भी नकली बताया जा रहा है. फिलहाल मुस्तफा खान नाम के शख्स को हिरासत में लिया गया है.

Also Read: Yaas Cyclone Update In Jharkhand : चक्रवाती तूफान यास से सरायकेला में उफनी नदियां, बाढ़ के डर से आवासीय स्कूल की छत पर चढ़े बच्चे

Posted By : Guru Swarup Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >