दुमका किशोरी हत्याकांड मामले में बदले गये अनुसंधानकर्ता, SDPO नूर मुस्तफा के बदले इसे दी गयी जिम्मेदारी

दुमका में आदिवासी किशोरी हत्याकांड मामले में अनुसंधानकर्ता बदल दिये गये हैं. अब उनकी जगह ये जिम्मेदारी डीएसपी विजय कुमार को दी गयी है. वहीं इस मामले के आरोपी अरमान अंसारी को पुलिस रिमांड पर लेगी.

दुमका : दुमका के श्रीअमड़ा में जिस आदिवासी गर्भवती किशोरी का पेड़ पर फंदे से झूलता शव मिला था, उस मामले के अनुसंधानकर्ता बदल दिये गये हैं. अब इस केस का अनुसंधान सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) नूर मुस्तफा अंसारी नहीं, बल्कि डीएसपी हेडक्वार्टर विजय कुमार करेंगे. मामले में आरोपी अरमान अंसारी था और किशोरी आदिवासी थी, लिहाजा केस एसटी-एससी एक्ट से जुड़ा था.

जिले में ऐसे मामले के अनुसंधानकर्ता सदर एसडीपीओ ही होते हैं. पर इस केस के अनुसंधानकर्ता बदल दिये गये हैं. बता दें कि इससे पहले पेट्रोल डालकर किशोरी की दुमका में ही हुई हत्या मामले में एसडीपीओ नूर मुस्तफा काे लेकर काफी विरोध हुआ था. उस मामले में एसआइटी गठित की गयी थी.

इस दूसरे मामले की वैज्ञानिक तरीके से जांच के लिए डीआइजी सुदर्शन प्रसाद मंडल द्वारा एसपी अंबर लकड़ा के नेतृत्व में एसआइटी का गठन किया गया है. डीआइजी सुदर्शन प्रसाद मंडल के मुताबिक 5 सितंबर को हाईकोर्ट के एक मामले में तथा 9 सितंबर को राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग में पेशी के लिए एसडीपीओ नूर मुस्तफा अंसारी गये हुए हैं. उन्होंने आवेदन दिया था, लिहाजा उन्हें इस केस से हटाया गया है.

अरमान को रिमांड पर लेगी पुलिस

आदिवासी किशोरी का यौन शोषण व उसकी हत्या के मामले में अब आरोपी अरमान अंसारी को भी पुलिस रिमांड पर लेगी. अरमान को रिमांड पर लेने के लिए पुलिस कोर्ट में अनुरोध करेगी. रिमांड पर लेने के बाद अरमान से पूछताछ के बाद पुलिस यह जानकारी जुटा पायेगी कि आदिवासी किशोरी की मौत कैसेे हुई. उन दोनों में कैसा संबंध था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >