दुमका में मॉडल प्रश्न पत्र निर्माण कार्यशाला संपन्न, 2027 बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू

दुमका में 2027 बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू, जिला स्कूल में आयोजित दो दिवसीय मॉडल प्रश्न पत्र निर्माण कार्यशाला में अनुभवी शिक्षकों ने लिया भाग।

संवाददाता, दुमका

आगामी वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 में बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 2 जिला स्कूल, दुमका में दो दिवसीय मॉडल प्रश्न पत्र निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में अनुभवी शिक्षकों ने विषयवार मॉडल प्रश्न पत्र तैयार करने का कार्य शुरू किया. कार्यक्रम का संचालन उपायुक्त अभिजीत सिन्हा, उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान, जिला शिक्षा पदाधिकारी संजीत कुमार तथा जिला समन्वयकों के मार्गदर्शन में किया गया. अधिकारियों ने बताया कि दुमका में मॉडल प्रश्न पत्र निर्माण की शुरुआत वर्ष 2016 में हुई थी और 2017 से 2020 तक यह नियमित रूप से चलता रहा. कोविड-19 के कारण यह प्रक्रिया बाधित हुई, जिससे परीक्षा परिणाम भी प्रभावित हुए. वर्ष 2024-25 में जिला राज्य स्तर पर 23वें स्थान पर पहुंच गया था. इसके बाद उपायुक्त की पहल पर डीईईपी (DEEP) परियोजना के तहत मॉडल प्रश्न पत्र निर्माण कार्य दोबारा शुरू किया गया, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए. वर्ष 2026 की वार्षिक माध्यमिक परीक्षा में दुमका ने राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त किया. वहीं इंटरमीडिएट कला एवं वाणिज्य संकाय में दूसरा तथा विज्ञान संकाय में आठवां स्थान हासिल किया. कार्यशाला में माध्यमिक संकाय से शुद्धोजीत चटर्जी, जुलकर अंसारी, आशीष कुमार साहा, संजीत चौधरी, साइमन मरांडी एवं सौरभ कुमार तथा इंटरमीडिएट संकाय से मो कादिर, मृत्युंजय कुमार, रमाकांत कुमार सिंह, कुमारी केचना, अखिलेश त्रिपाठी, पूर्णेंदु मंडल, आनंद प्रकाश, अजीत रजवार, नडियाड घाउ, विजयानंद हेंब्रम, डॉ कौशल कुमार सहित कई अनुभवी विषय विशेषज्ञ शिक्षकों ने भाग लिया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >