हेमंत सोरेन आज दुमका में, 1500 श्रमिकों को चीन सीमा पर सड़क बनाने के लिए रवाना करेंगे

चीन की सीमा पर सड़क का जाल बिछाने के लिए दुमका जिला के 1500 श्रमिक शुक्रवार (12 जून, 2020) को दुमका स्टेशन से स्पेशल ट्रेन से लेह-लद्दाख के लिए रवाना होंगे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखायेंगे. ये सभी श्रमिक सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के लिए काम करने जा रहे हैं. बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क निर्माण समेत आधारभूत संरचनाओं के विकास का काम करती है. झारखंड के मेहनतकश कामगार देशहित व विकास में योगदान देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

रांची : चीन की सीमा पर सड़क का जाल बिछाने के लिए दुमका जिला के 1500 श्रमिक शुक्रवार (12 जून, 2020) को दुमका स्टेशन से स्पेशल ट्रेन से लेह-लद्दाख के लिए रवाना होंगे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखायेंगे. ये सभी श्रमिक सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के लिए काम करने जा रहे हैं. बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क निर्माण समेत आधारभूत संरचनाओं के विकास का काम करती है. झारखंड के मेहनतकश कामगार देशहित व विकास में योगदान देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

इस सिलसिले में गुरुवार को बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन के अपर पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार ने झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शिष्टाचार मुलाकात की. उन्होंने मुख्यमंत्री को बीआरओ के क्रियाकलापों की जानकारी दी. दुमका जिला से कामगारों के विशेष रवाना होने से पहले बीआरओ के पदाधिकारी और जिला प्रशासन के बीच एकरारनामा होगा.

बीआरओ के अपर पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार ने बताया कि बीआरओ और झारखंड श्रम विभाग के बीच एमओयू करने के लिए रक्षा मंत्रालय से अनुमति मांगी गयी है. रक्षा मंत्रालय की अनुमति मिलने के बाद एमओयू की प्रक्रिया पूरी की जायेगी, ताकि श्रम विभाग इस कार्य में बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन को समुचित सहयोग प्रदान कर सके और श्रम कानूनों का पूर्णत: पालन किया जा सके.

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बीआरओ के अपर पुलिस महानिदेशक से कहा कि कामगारों के रिक्रूटमेंट में श्रम कानूनों के प्रावधानों का पालन किया जाये. इनकी नियुक्ति में पूरी पारदर्शिता बरती जाये और इसमें बिचौलियों की किसी तरह की भूमिका नहीं होनी चाहिए. श्रमिकों के हित से किसी तरह की लापरवाही झारखंड सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी.

बैंक खाते में मजदूरों को हो भुगतान

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बीआरओ के अपर पुलिस महानिदेशक से कहा कि झारखंड राज्य के कामगारों/श्रमिकों को श्रम कानूनों के प्रावधानों के तहत मजदूरी का मेहनताना का हर महीने उनके बैंक खाते में भुगतान सुनिश्चित किया जाये. प्रदेश के कामगार दुर्गम क्षेत्रों में सड़क निर्माण का काम करने जा रहे हैं, इसलिए इनकी सुरक्षा का भी पूरा ख्याल रखा जाये.

झारखंड के श्रमिकों का बहुमूल्य योगदान

बीआरओ के अपर पुलिस महानिदेशक ने मुख्यमंत्री को बताया कि झारखंड राज्य के कामगार देश के सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क निर्माण कार्य में शुरू से ही बहुमूल्य योगदान देते आ रहे हैं. यहां से जो कामगार देश के सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क निर्माण कार्य के लिए जा रहे हैं, उनकी सुरक्षा, मजदूरी और कल्याण को लेकर बीआरओ सभी समुचित कदम उठायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >