स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में करें सुधार : बीडीओ

इस दौरान दवा के भंडार से लेकर अस्पताल परिसर की साफ सफाई, चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति के बारे में जानकारी ली.

सीएचसी का निरीक्षण कर साफ-सफाई का लिया जायजा प्रतिनिधि, बासुकिनाथ आम नागरिकों को बेहतर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जरमुंडी बीडीओ कुंदन कुमार भगत ने सीएचसी का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान दवा के भंडार से लेकर अस्पताल परिसर की साफ सफाई, चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति के बारे में जानकारी ली. कुपोषण उपचार केंद्र में भर्ती बच्चों के बारे में जानकारी ली. कुपोषित बच्चों के इलाज के साथ प्रदत भोजन व अन्य बातों की जानकारी संबंधित मरीज से ली. बीडीओ द्वारा अस्पताल परिसर, ओपीडी कक्ष, आपातकालीन कक्ष, पुरुष एवं महिला वार्ड, प्रसव कक्ष, दवा वितरण कक्ष, पैथोलॉजी कक्ष, पंजीकरण काउंटर तथा अन्य आवश्यक विभागों का क्रमवार निरीक्षण किया गया. सीएचसी में भर्ती मरीजों से भी बातचीत कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं, दवा उपलब्धता, चिकित्सकों के व्यवहार तथा शौचालय की साफ-सफाई व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई. निरीक्षण के क्रम में चिकित्सकों, एएनएम, जीएनएम तथा अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति पंजी की जांच की गई तथा ड्यूटी रोस्टर के अनुसार कर्मियों की उपस्थिति का सत्यापन किया गया. मरीजों की जांच हेतु उपलब्ध एक्स-रे मशीन की कार्य स्थिति की जांच की गई. इसके साथ ही अस्पताल परिसर में स्थापित सोलर पावर सिस्टम का भी निरीक्षण किया गया तथा यह देखा गया कि सौर ऊर्जा का उपयोग अस्पताल में प्रकाश व्यवस्था, आवश्यक उपकरणों के संचालन एवं विद्युत आपूर्ति के वैकल्पिक स्रोत के रूप में किस प्रकार किया जा रहा है. बीडीओ ने कहा कि क्षेत्र के प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. स्वास्थ्य संस्थानों का नियमित निरीक्षण कर सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति को समय पर समुचित उपचार प्राप्त हो सके. इस मौके पर अस्पताल के चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी एवं अन्य मौजूद थे. —

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANAND JASWAL

ANAND JASWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >