बैंक हड़ताल से रामगढ़ में ठप रहीं सेवाएं, तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, ग्राहकों की बढ़ी परेशानी

रामगढ़ प्रखंड में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के कारण बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह ठप रहीं. एसबीआई सहित सार्वजनिक बैंकों की शाखाएं बंद रहीं, जिससे ग्राहकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. लगातार तीन दिन बैंक बंद रहने की संभावना है.

प्रतिनिधि, रामगढ़ : बैंक कर्मचारियों के संगठनों की हड़ताल के आह्वान पर शुक्रवार को रामगढ़ प्रखंड में बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह प्रभावित रहीं. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सहित सार्वजनिक क्षेत्र के अन्य बैंकों की शाखाएं भी हड़ताल के कारण बंद रहीं. सप्ताह में पांच दिन की बैंकिंग व्यवस्था तथा परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव के समानीकरण की मुख्य मांग को लेकर अधिकारी और कर्मचारी हड़ताल में शामिल रहे. इससे शाखाओं में नियमित कामकाज ठप रहा और विभिन्न बैंकिंग कार्यों के लिए पहुंचे ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

नकद जमा-निकासी समेत कई सेवाएं प्रभावित

हड़ताल के कारण नकद जमा-निकासी, चेक से संबंधित कार्य, बैंकिंग दस्तावेजों के निपटारे सहित शाखा स्तर की सेवाएं प्रभावित रहीं. हालांकि डिजिटल बैंकिंग, यूपीआई और एटीएम जैसी कुछ सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहने से ग्राहकों को आंशिक राहत मिली.

लगातार तीन दिन बैंक बंद

शुक्रवार की हड़ताल के बाद शनिवार को दूसरा शनिवार और इसके अगले दिन रविवार का साप्ताहिक अवकाश रहेगा. ऐसे में लगातार तीन दिनों तक बैंक बंद रहने से आम लोगों को आर्थिक और बैंकिंग संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा.

शुक्रवार की हड़ताल में राज्यभर में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के करीब 30 से 35 हजार अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हैं. लगातार तीन दिनों तक बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहने से आम ग्राहकों के साथ-साथ कारोबारियों और अन्य बैंक उपभोक्ताओं को भी परेशानी हो सकती है.

अब सोमवार से ही बैंक शाखाओं में सामान्य रूप से कामकाज शुरू होने की संभावना है. ऐसे में जरूरी बैंकिंग कार्य के लिए ग्राहकों को सोमवार तक इंतजार करना पड़ेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >