चांसलर ट्राॅफी के लिये एथलीट चयनित

दुमका : रांची विश्वविद्यालय की मेजबानी में चांसलर ट्राॅफी एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए विवि के छात्र-छात्राओं का ट्रायल पीजी ग्राउंड में गुरुवार को किया गया. वीसी प्रो मनोरंजन प्रसाद सिन्हा ने स्वयं पहुंच कर इस ट्रायल को देखा और छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्द्धन किया. ट्रायल में संतालपरगना के विभिन्न कॉलेजों से 125 छात्र-छात्राओं […]

दुमका : रांची विश्वविद्यालय की मेजबानी में चांसलर ट्राॅफी एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए विवि के छात्र-छात्राओं का ट्रायल पीजी ग्राउंड में गुरुवार को किया गया. वीसी प्रो मनोरंजन प्रसाद सिन्हा ने स्वयं पहुंच कर इस ट्रायल को देखा और छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्द्धन किया. ट्रायल में संतालपरगना के विभिन्न कॉलेजों से 125 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया.

सिंडिकेट सदस्य डॉ धनंजय मिश्रा, प्रो प्रशांत, खेल पदाधिकारी डॉ रंजीत कुमार सिंह, प्रो अंजुला मुर्मू, प्रो हिमांशु डुंगडुंग, डॉ रुपम कुमारी, डॉ भारती प्रसाद, डॉ पुनीत कौर के अलावा जिला एथलेटिक्स संघ के वरुण कुमार व मुकेश कुमार ने ट्रायल के आयोजन में अहम भूमिका निभायी. ट्रायल में पीजी सेंटर, एसपी कॉलेज दुमका,

साहिबगंज कॉलेज साहिबगंज एसपी महिला कॉलेज दुमका, एएन कॉलेज दुमका, एमजी कॉलेज रानीश्वर, एएस कॉलेज देवघर, देवघर कॉलेज देवघर, आरडी बाजला महिला कॉलेज देवघर, जामताड़ा कॉलेज जामताड़ा, मधुपुर कॉलेज मधुपुर, हिन्दी विद्यापीठ बीएड कॉलेज देवघर के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया.

इनका हुआ चयन
400 मी: चंदन कुमार, मोहनलाल सोरेन, नमिता कुमारी, पूजा कुमारी
1500 मी: दीपक कुमार, सिमोन मुर्मू, पूजा भगत
5000 मी: सैफुल शेख, सुमन कुमार यादव
डिस्कस थ्रो: मो अशफाक खान व विनय कुमार सिंह, बबीता मुर्मू व मयूरी कुमारी शॉटपुट: अशफाक खान व भास्कर कुमार, प्रीति, बबीता मुर्मू
जेवलीन थ्रो: विनय कुमार सिंह व कमलेश कुमार मंडल, रुबी कुमारी व मयूरी कुमारी
लांग जंप: सरफराज अंसारी, विवेक दास, वसंती कुमारी, लक्ष्मी कुमारी
शॉटपुट: अशफाक खान व भास्कर कुमार, प्रीति, बबीता मुर्मू आदि

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >