धर्मपुर में डंपिंग गार्बेज का निर्माण शुरू

बासुकिनाथ : नगर पंचायत बासुकिनाथ के कचरे का स्थायी समाधान हेतु विधायक बादल पत्रलेख के पहल पर धर्मपुर में डंपिंग गार्बेज का निर्माण के लिए कार्य शुरू कर दिया गया है. एनआरइपी के कार्यपालक अभियंता सनत सोरेन के देखरेख में निर्माण कार्य शुरू हुआ. कार्यपालक अभियंता ने बताया कि विधायक निधि से कुल 2.36 लाख […]

बासुकिनाथ : नगर पंचायत बासुकिनाथ के कचरे का स्थायी समाधान हेतु विधायक बादल पत्रलेख के पहल पर धर्मपुर में डंपिंग गार्बेज का निर्माण के लिए कार्य शुरू कर दिया गया है. एनआरइपी के कार्यपालक अभियंता सनत सोरेन के देखरेख में निर्माण कार्य शुरू हुआ. कार्यपालक अभियंता ने बताया कि विधायक निधि से कुल 2.36 लाख रुपये की लागत से फिलहाल डंपिंग गार्बेज बनाया जा रहा है. बाद में इसके उपर से चहारदीवारी का भी निर्माण कार्य कराया जायेगा.

विधायक एवं उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने धर्मपुर स्थित स्थल का निरीक्षण पूर्व में ही कर लिया है. बासुकिनाथ मेला क्षेत्र सावन के मेले में सुंदर एवं साफ सुथरा दिखे इसके लिए उपायुक्त ने कार्यपालक पदाधिकारी ज्योति कुमार सिंह को आवश्यक कदम उठाने के सख्त निर्देश दिये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >