सड़क दुर्घटना में मुजफ्फरपुर की महिला की गयी जान

शिकारीपाड़ा : थाना क्षेत्र के दुमका-रामपुरहाट मुख्य सड़क पर गणेशपुर के पास बुधवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. परिजनों ने आनन-फानन में उसे मोहुलपहाड़ी मसीही अस्पताल में भरती कराया. जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने शव को कब्जे […]

शिकारीपाड़ा : थाना क्षेत्र के दुमका-रामपुरहाट मुख्य सड़क पर गणेशपुर के पास बुधवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. परिजनों ने आनन-फानन में उसे मोहुलपहाड़ी मसीही अस्पताल में भरती कराया. जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरिक्षण के लिये सदर अस्पताल दुमका भेज दिया. जानकारी के अनुसार 75 वर्षीय जागो देवी गोपालपुर में अपने बेटा नरेश कुमार सिंह के साथ रहती थी,

जो मूल रूप से मुजफ्फरपुर की रहने वाली थी. बुधवार की सुबह वह टहलने निकली थी. क्रम में गणेशपुर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. परिजनों ने उसे मोहुलपहाड़ी मसीही अस्पताल में भर्ती कराया. जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >