वार्ड पार्षद ने साफ-सफाई की मांग की

बासुकिनाथ : नगर पंचायत वार्ड संख्या-03 के पार्षद पूजा देवी ने नप कार्यपालक पदाधिकारी ज्योति कुमार सिंह को आवेदन देकर क्षेत्र में साफ-सफाई कराने की मांग की. वार्ड पार्षद ने बताया कि हटिया टोला, मंडल टोला, यादव टोला, केवट टोला, बढई टोला, ब्राम्हण टोला में नियमित रूप से साफ सफाई नहीं होने से नाला जाम […]

बासुकिनाथ : नगर पंचायत वार्ड संख्या-03 के पार्षद पूजा देवी ने नप कार्यपालक पदाधिकारी ज्योति कुमार सिंह को आवेदन देकर क्षेत्र में साफ-सफाई कराने की मांग की. वार्ड पार्षद ने बताया कि हटिया टोला, मंडल टोला, यादव टोला, केवट टोला, बढई टोला, ब्राम्हण टोला में नियमित रूप से साफ सफाई नहीं होने से नाला जाम पड़ा है, गंदा पाानी के कारण क्षेत्र में मच्छर का प्रकोप बढ़ गया है. नाला का गंदा पानी रोड पर बहता है. लोगों को परेशानी हो रही है. क्षेत्र में फोगिंग मशीन से छिड़काव कराने की भी मांग की. कहा सावन के बाद से अब तक एक बार भी फॉगिंग मशीन का उपयोग नहीं हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >