भुरकुंडा के पास बस की टक्कर से 55 वर्षीय वृद्ध की मौत

दुमका नगर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दुमका-पाकुड़ मुख्य पथ पर भुरकुंडा के पास बस की चपेट में आने से एक 55 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार काठीकुंड थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव निवासी 55 वर्षीय इसहाक टुडू बुधवार को भुरकुंडा हाट आया था. हाट के पास सड़क के सामने उस […]

दुमका नगर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दुमका-पाकुड़ मुख्य पथ पर भुरकुंडा के पास बस की चपेट में आने से एक 55 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार काठीकुंड थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव निवासी 55 वर्षीय इसहाक टुडू बुधवार को भुरकुंडा हाट आया था. हाट के पास सड़क के सामने उस वक्त भीड़भाड़ भी थी. इसी दौरान काठीकुंड की ओर से बस की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना पाकर मुफस्सिल थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची, जहां से उसे लेकर सदर अस्पताल गयी, पर वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >