दहेज की बलि चढ़ी पूजा

पुत्री की मौत पर पिता ने उठाये सवाल, कहा शुक्रवार को कीटनाशक खाने से हाे गयी थी पूजा की मौत कहा, कुछ दिनों से दहेज के लिए किया जा रहा था प्रताड़ित दुमका : रसिकपुर में बीती शाम पूजा देवी नाम की जिस महिला ने कीटनाशक खाकर जान दे दी, उसके पिता इसे ससुरालवालों की […]

पुत्री की मौत पर पिता ने उठाये सवाल, कहा

शुक्रवार को कीटनाशक खाने से हाे गयी थी पूजा की मौत
कहा, कुछ दिनों से दहेज के लिए किया जा रहा था प्रताड़ित
दुमका : रसिकपुर में बीती शाम पूजा देवी नाम की जिस महिला ने कीटनाशक खाकर जान दे दी, उसके पिता इसे ससुरालवालों की साजिश तथा दहेज हत्या का मामला बता रहे हैं. वहीं परिजन इसे आत्महत्या बता रहे हैं. मामले में नगर थाना ने भी यूडी केस ही दर्ज किया है. चितरा थाना क्षेत्र के रतना गांव के उगन राणा ने बताया कि उनकी बेटी पूजा की शादी रसिकपुर निवासी पलटन राणा से दस साल पहले हुई थी. वह दो बच्चे की मां थी. कुछ माह से बेटी को दामाद और सास दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे. पहले मांग पूरी करते हुए उन्होंने साइकिल दी. जब उनके बेटे ने बाइक खरीदी तो दामाद भी बाइक की मांग करने लगा.
इसी को लेकर कुछ दिनों से उसे अधिक प्रताड़ित किया जाने लगा था. शुक्रवार को साजिश के तहत दामाद और सास ने उसे कीटनाशक खिला दिया. हालत खराब होने पर अस्पताल भी ले गए लेकिन उन्हें इसकी सूचना नहीं दी. सुबह मुहल्ले के लोगों से बेटी के बारे में पता चला. बताया कि दोनो ने ही साजिश के तहत बेटी की जान ली है और बचने के लिए आत्महत्या का रूप देने का प्रयास कर रहे हैं. पुलिस को उन्होंने आवेदन भी दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >