दुमका : शहीद सरदार भागवत राउत विचार मंच के तत्वावधान में दिवंगत भाजपा नेता सह पूर्व जिप सदस्य भागवत राउत की प्रथम पुण्यतिथि पर बुधवार को मनायी गयी.
इस दौरान कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. मंच के सचिव संदीप कुमार बमबम ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम मंच के सभी सदस्यों ने शहीद सरदार भागवत राउत के चित्र पर माल्यार्पण कर किया. अवसर पर मुख्य अतिथि उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, जिला परिषद अध्यक्ष जोयस बेसरा, उपाध्यक्ष असीम मंडल, पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार सिंह,
जिप सदस्य चिंता देवी एवं सामाजिक कार्यकर्ता बी किस्कू ने आने-जाने वाले राहगीरों के लिए प्याऊ का शुभारंभ किया. इस दौरान प्रशासन से मंच ने मसलिया मोड़ का नामकरण शहीद सरदार भागवत राउत पथ करने व उनकी प्रतिमा स्थापित कराने की मांग की. बाद में सदर अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरण व रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. रक्तदान शिविर में बड़ी तादाद में लोगों ने रक्तदान कर शहीद सरदार भागवत राउत को श्रद्धाजंली दी. मौके पर मंच के अध्यक्ष राजकुमार उपाध्याय,अशोक राउत, विजय राउत, राहुल दास, विनोद राउत, मुन्ना, सौरभ कुमार, दीनानाथ सिंह, शंकर यादव, निशा झा, अंजली कुमारी, प्रतिमा कुमारी, प्रिति कुमारी, जतीन कुमार साह, छोटेलाल राउत, बालमुकुंद, रजनीकांत, रविकांत, आंनद, आदित्य, अंकित, छोटू चौधरी, प्रितम कुमार, अंजू देवी, अंकिता देवी, सुनैना देवी, अनीता देवी, चांदनी कुमारी, चीना देवी, वंदना श्रीवास्तव, पवन बैरा, बलराम साह, महेंद्र साह, मधुसूदन बैरा, फागु चालक, मनोज सिन्हा, आशुतोष सिन्हा, अभिषेक, प्रशांत झा, राजकुमार शर्मा, भागीरथ मिस्त्री, विजय राउत, प्रदीप मुखर्जी, अफरोज आलम, राजीव
