परसिया गांव में करंट से एक की मौत

बोआरीजोर : बोआरीजोर थाना क्षेत्र के परसिया गांव में करंट लगने से संझला सोरेन (48) की मौत हो गयी. यह घटना मंगलवार की देर रात की है. मृतक की पत्नी मरांगकुड़ी मुर्मू ने बताया कि संझाला सोरेन बिजली पोल में घसकर हसुंआ में धार बना रहा था. इस दौरान अर्थिंग तार में करंट की चपेट […]

बोआरीजोर : बोआरीजोर थाना क्षेत्र के परसिया गांव में करंट लगने से संझला सोरेन (48) की मौत हो गयी. यह घटना मंगलवार की देर रात की है. मृतक की पत्नी मरांगकुड़ी मुर्मू ने बताया कि संझाला सोरेन बिजली पोल में घसकर हसुंआ में धार बना रहा था. इस दौरान अर्थिंग तार में करंट की चपेट आ गया और वह पोल से चिपक गया.

इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि करंट से मौत हो गयी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. थाना में यूडी केस दर्ज किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >