पांच प्रधानों ने बैठक कर सुलझाया जमीन विवाद

वंशावली प्रमाण-पत्र व परचा देख लिया फैसला दोनों व्यक्तियों के नाम जमीन का किया बंटवारा बोआरीजोर : बोआरीजोर प्रखंड के केंदुआ स्कूल मैदान में पांच ग्राम प्रधानों ने एक साथ बैठक जमीन विवाद का मामला सुलझा लिया है. अध्यक्षता ग्राम प्रधान सह जिप सदस्य बाबूलाल मरांडी ने की. इस दौरान गांव के ही जदुनंदन हांसदा […]

वंशावली प्रमाण-पत्र व परचा देख लिया फैसला

दोनों व्यक्तियों के नाम जमीन का किया बंटवारा
बोआरीजोर : बोआरीजोर प्रखंड के केंदुआ स्कूल मैदान में पांच ग्राम प्रधानों ने एक साथ बैठक जमीन विवाद का मामला सुलझा लिया है. अध्यक्षता ग्राम प्रधान सह जिप सदस्य बाबूलाल मरांडी ने की. इस दौरान गांव के ही जदुनंदन हांसदा व साहेबराज हांसदा के बीच चल रहे जमीन विवाद को निबटाया गया. ग्राम प्रधानों मामले में अंचल की वंशावली प्रमाण-पत्र व परचा को देख दोनाें ही व्यक्तियों के नाम अंकित होने के बाद जमीन दोनों को बराबर दिये जाने का निर्णय लिया. मौके पर ग्राम प्रधान अनपा किस्कू, शिवलाल चौधरी,साहेब टुडू, गोनू सोरेन, पटवारी मुर्मू, जीशूलाल मुर्मू आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >